रामपुर, मार्च 12 -- होली के दिन एक महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल करने के सनसनीखेज मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर में कहा है कि चार मार्च को होली के दिन वह घर पर अकेली थी। दोपहर वक्त गांव के ही सर्वेश और चन्दन जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने महिला को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और अश्लील हरकतें करते हुए उसे चारपाई पर गिरा लिया। जब महिला ने शोर मचाया और विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी सर्वेश ने अपनी जेब से चाकू निकालकर महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर गांव के सुरेश व डालचन्द मौके...