गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम। महिला से मारपीट, गाली गलोज और अभद्र व्यवहार करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी एक महिला ने थाना सेक्टर-53 में शिकायत दी कि आलोक और मन्नू ने गत 22 मार्च को सेक्टर-52 के मकान नंबर 52 में उसके साथ धक्का मुक्की, गाली गलोच और अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...