अलीगढ़, मार्च 27 -- खैर। क्षेत्र की नई आबादी निवासी एक महिला के मुताबिक घटना 16 मार्च की है। वह अपने एक परिचित के साथ बाइक से बांकनेर की ओर जा रही थी। रास्ते में परिचित के खेत पर रुकने के दौरान वहां मौजूद नामजद युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर परिचित के साथ मारपीट की। घटना के संबंध में महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। वहां से उसे रिसीव पर्ची देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद खैर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दस दिन बाद बांकनेर निवासी आरोपी टीटू के खिलाफ केस दर्ज किया है। प इंस्पेक्टर खैर रितेश कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...