महिला से अभद्रता पर मुकदमा दर्ज
नोएडा, अगस्त 13 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र की सोसाइटी में महिला से अश्लीलता और अभद्र इशारे करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि शुभम पांडे, दीपक चौधरी समेत छह-सात एओए सदस्य पेंट और रिपेयर का काम देखने के लिए उनके घर पहुंचे थे। आरोपियों ने अभद्र टिप्पणी की और अश्लील इशारे किए। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने कहा कि शिकायत के आधार पर 12 अगस्त को दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.