महिला से अभद्रता पर पटेल मंडप में हंगामा, धक्कामुक्की
मेरठ, जून 5 -- नौचंदी मेले के पटेल मंडप में गुरुवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रोडक्शन की टीम और स्क्रीन ऑपरेटर के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की नौबत आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इस दौरान महिला से भी अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी कॉमेडियन अमन भाटी का पटेल मंडप में कार्यक्रम आयोजित था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन ऑपरेटर पंकज ने टीम की महिला सदस्य के साथ अभद्रता की। इस बात को लेकर टीम के कुछ सदस्यों ने पंकज का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला धक्कामुक्की तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- पटवाई में दुकानदार के साथ मारपीट, वीडियो वायरल हंगामे की सूचना पर भाजपा नेता एवं मीडिया प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.