रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने रमपुरा चौकी में महिला से अभद्रता के आरोप के मामले में हेड कांस्टेबल ललित मोहन बोरा को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात होली के दौरान रंग पड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट और पथराव में बदल गई। घटना में कुछ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में एक पक्ष की महिलाएं कार्रवाई की मांग को लेकर रमपुरा चौकी पहुंचीं। इसी दौरान एक महिला ने सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मी पर जूता मारने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। शनिवार को मामला तूल पकड़ने के बाद एसएसपी ने हेड कांस्टेबल ललित मोहन बोरा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसएसपी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.