रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा निवासी एक महिला ने अपने परिचित पर अभद्रता और चेक के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, किच्छा निवासी एक महिला ने बताया कि उनके दिव्यांग पति ने एक परिचित से कुछ धनराशि उधार ली थी, जिसके बदले सुरक्षा के तौर पर पंजाब नेशनल बैंक के दो चेक दिए गए थे। आरोप है कि पूरा कर्ज चुकता करने के बाद भी परिचित चेक वापस नहीं कर रहा और उन्हें चेक बाउंस के मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि 21 जनवरी की रात वह चेक लौटाने के बहाने उनके घर में घुस आया और शराब के नशे में अभद्रता की। विरोध करने पर उसने पुलिस-प्रशासन में ऊंची पकड़ होने का दावा करते हुए जेल भिजवाने की धमकी दी। अगले दिन जब वह उसके घर शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.