बलिया, मार्च 14 -- बांसडीह (बलिया)। सहतवार कस्बा स्थित स्थित एक मैरेज हाल के बाहर महिला के साथ अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेवती कस्बा की रहने वाली सुधा ओझा शुक्रवार को सहतवार कस्बा स्थित मैरेज हाल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। सायं कार्यक्रम समाप्त होने पर बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं तभी पास की हार्डवेयर दुकान पर बैठे एक युवक और उसके साथियों ने उन पर अभद्र फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। महिला का आरोप है कि वार्ड नंबर 14 निवासी शुभम वर्मा ने न केवल उनके साथ गाली गलौज की, बल्कि विरोध करने पर सरेराह तमाचा भी जड़ दिया। इस हमला में कान पर गंभीर चोट आई और उनके कान की सोने की बाली भी गायब हो गई। शोर सुनकर जब आसपास के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े, तो आरोपित जान ...