महिला से अभद्रता, घर में घुसकर मारपीट
बदायूं, मई 24 -- गांव में एक महिला ने गांव के ही दो युवकों पर गाली-गलौज और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वह गांव में कर्ज लेने गई थी। आरोप है कि तभी गांव दो युवकों ने उसे कर्ज लेने से रोकते हुए अपमानित किया और अभद्रता की। महिला का आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी रात करीब 10 बजे उसके घर पहुंच गए और दरवाजे में लात मारकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ ही घर में मौजूद ननद व अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से छेड़खानी पीड़िता ने मुजरिया थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.