पटना, फरवरी 27 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, हिमराज राम और मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा है कि बिहार सरकार की प्रतिबद्धता सदैव से बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...