नैनीताल, मार्च 23 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में आंतरिक परिवाद समिति के तत्वावधान में सोमवार को यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा और सम्मान को उनका आधारभूत अधिकार बताया गया।मुख्य वक्ता आरोही संस्था से हेमा बिष्ट ने यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्राथमिक जिम्मेदारी है। गोष्ठी के दौरान कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थान, बस, सड़क और घरों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों, उनके कारणों और समाधान पर चर्चा की गई। आरोही संस्था की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट विमला पोखरिया ने छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.