कन्नौज, दिसम्बर 22 -- तालग्राम, संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर तालग्राम पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान फेज-5.0 एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम अकरमाबाद में महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में छात्राएं, महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक दिनेश चंद्र ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की दशा में वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, 181 महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, ऑपरेशन कवच, 1098 चाइल्ड लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.