देहरादून, अप्रैल 18 -- विकासनगर। विकासनगर में बजरंग दल ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर महिला सुरक्षा, अवैध कब्जों, जबरन धर्मांतरण, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने व समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए, महिलाओं के शोषण, ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष तंत्र विकसित करने और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.