सीतापुर, अप्रैल 27 -- सीतापुर, संवाददाता। नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी महिला प्रशिक्षु अब फील्ड में उतर चुकी है। इससे जिले की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा, दोनों को नई ऊर्जा मिलेगी। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर रविवार सुबह हुई दीक्षांत परेड के साथ जिले की पुलिस को बड़ी मजबूती मिली। 22 जुलाई 2025 से शुरू हुए आधारभूत प्रशिक्षण अभियान के तहत सीतापुर पुलिस लाइन में कुल 586 महिला प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया। इन्हें आधुनिक पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और व्यवहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। दीक्षांत परेड के बाद इनमें से 267 महिला आरक्षियों को सीतापुर जिले में तैनाती दी जाएगी, जबकि 319 को अन्य जनपदों में भेजा जाएगा। इससे थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और पुलिस बल को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.