चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट। संवाददाता महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल के तहत महिला सुरक्षा बल की बाइक रैली शनिवार को मुख्यालय में निकली। कर्वी कोतवाली से एएसपी सत्यपाल सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो गया। रैली के जरिए आम लोगों में महिला सुरक्षा को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान सीओ सिटी अरविंद वर्मा, प्रभारी साइबर थाना रीता सिंह, प्रभारी महिला थाना नीलम देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.