शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर। अकर्रा रसूलपुर गांव के पंचायत घर में 'समानता का अधिकार व महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता' विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने की। वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने भी समानता और बालिका शिक्षा पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया। शिविर में कीर्ति मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...