रांची, मार्च 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना भाजपा की पुरानी आदत रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता सब कुछ देख रही है और समझ रही है कि कौन सच में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और कौन केवल बयानबाजी कर रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा लगातार भय और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार ठोस कदम उठा रही है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं और हर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कल्पना सोरेन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बतात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.