पटना, फरवरी 9 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष को कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। वर्ष 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। त्वरित कार्रवाई, मजबूत पुलिस व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने जैसे ठोस कदम उठाए गए, जिससे प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। साथ ही, महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर उनकी दूरदर्शी दृष्टि अनुकरणीय और प्रशंसनीय रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.