कन्नौज, अप्रैल 5 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 'मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को लेकर जन चौपालों का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने गांवों, कस्बों, मोहल्लों, प्रमुख बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद किया। चौपालों में छात्राओं और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने खास तौर पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.