मेरठ, मार्च 11 -- सिवाया टोल स्थित भगवती कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के तत्वावधान में युवा मंथन के सहयोग से कैंपस कालिंग कार्यक्रम के अंतर्गत प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिला सुरक्षा, यौन उत्पीड़न, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए विद्यार्थियों के अधिकारों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल, निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी, प्रबंधन समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने महिला सम्मान, सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का विरोध करने की सामूहिक शपथ भी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...