सराईकेला, दिसम्बर 10 -- राजनगर,संवाददाता। छोटानागपुर कॉलेज हेंसल राजनगर में मंगलवार को डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और कॉलेज परिसर की सभी महिलाओं को आत्मरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराना था। अभियान की शुरुआत कॉलेज प्रबंधन और अध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, साइबर सुरक्षा और सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में महिलाओं का जागरूक और सशक्त होना जरूरी है। छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.