महिला सुरक्षा के लिए बाइक रैली निकाल किया जागरुक
मऊ, अक्टूबर 7 -- मऊ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन से गाजीपुर तिराहा तक बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। बाइक रैली में महिला पुलिस कर्मियों ने रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं महिला सुरक्षा संबंधी पुलिस की विभिन्न पहलों के बारे में संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.