आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद की समस्त एंटी रोमियो टीमों द्वारा पार्क, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मॉल्स एवं चिह्नित हॉट-स्पॉट स्थलों पर व्यक्तियों की चेकिंग की गई और निरोधात्मक कार्रवाई की गई। महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं रोजगार सेवक के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112 आदि), सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.