मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर एक ओर जहां सरकार और संस्थान गंभीरता का दावा करते हैं, वहीं दूसरी ओर मुंगेर विश्वविद्यालय में इस दिशा में लापरवाही का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय की स्थापना के 8 वर्ष बाद भी विश्वविद्यालय में कार्यरत महिलाओं की लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा के लिए आवश्यक आंतरिक शिकायत समिति का अब तक गठन नहीं किया गया है, जो नियमों के प्रतिकूल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी भी संस्थान में जहां 10 या उससे अधिक महिलाएं कार्यरत हों, वहां लैंगिक उत्पीड़न की शिकायतों के निपटारे के लिए आंतरिक समिति का गठन अनिवार्य होता है। इसके बावजूद, मुंगेर विश्वविद्यालय में इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। ज्ञात हो कि, नियमानुसार यह समिति चार सदस्यीय होती है, जिसमें कम-से कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.