महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
सोनभद्र, मई 31 -- सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस की तरफ से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग और ओटीपी साझा न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.