कन्नौज, अप्रैल 14 -- महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के तहत जन में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जन चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान गांव, कस्बों, बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर शासन की महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- मिशन श...