हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने बुद्ध पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, कमर्शियल गैस सिलेंडरों के बढ़े दाम वापस लेने और चम्पावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद अब त...