महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
शामली, जून 22 -- बाबरी। क्षेत्र के बस स्टैंड बूटराडा पर मिशन शक्ति टीम द्वारा मौजूद महिलाओं क़ो महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम क़ी सदस्यों ने बस स्टैंड पर मौजूद महिलाओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम सदस्य महिला पुलिसकर्मी कल्पना माथुर व शशी द्वारा महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, साइबर ठगी या अन्य अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लें। टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं सोशल मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.