हजारीबाग, अप्रैल 9 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेएसएलपीएस द्वारा चेड़रा बालक प्राथमिक विद्यालय परिसर में गरिमा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अजय मंडल ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय समन्वयक एनएलडीसी (प्रदान) असरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक (यूनिसेफ) आश्लेश कुमार, जेएसएलपीएस बीपीओ दिव्या सिन्हा शामिल रहीं। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि गरिमा केंद्र महिलाओं की सुरक्षा, सहयोग और मार्गदर्शन बेहतर मंच साबित होगा। उन्होंने इस केन्द्र मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने पर बल दिया। इसके बेहतर संचालन के लिए हरसंभव सहयोग करने की बात कही। कहा कि गरिमा केंद्र महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें न्याय दिलाने और समाज म...