महिला सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता के बाबत किया जागरुक
मऊ, अगस्त 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मुहम्मदाबाद गोहना में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने महिला सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा अपने अनुभवों पर खुलकर चर्चा की। विभागीय टीम ने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन सहित प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098 एवं 1076 की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बालिका स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.