लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- भुसौरिया चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से आंगनबाड़ी की मुख्य सेविका की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मितौली क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी राम खेलावन वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी पुत्री मान्शी वर्मा 24 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के लिए जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्वराज ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें सीएचसी ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.