बाराबंकी, मई 30 -- बाराबंकी। चर्चित महिला सिपाही विमलेश पाल हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आरोपी सिपाही इंद्रेश मौर्य की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। सुनवाई के दौरान ऐसे तथ्य सामने आए जिनसे पुलिस की जांच और शव की पहचान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा के पास 30 जुलाई 2025 को एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान सुबेहा थाने में तैनात महिला सिपाही विमलेश पाल के रूप में की थी। मामले में मृतका की बहन पूजा पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सिपाही इंद्रेश मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था。

आरोप और जांच आरोप था कि इंद्रेश ने विमलेश को शादी का झांसा दिया और बाद में साथ रखने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच पहले विवाद और मुकदमेबाजी भी हुई थी। इसी बीच विमलेश की ड...