मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी। साइबर फ्रॉड आमलोगों के साथ पुलिस को भी झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी कोर्ट में तैनात एक महिला सिपाही का है। मामले में महिला सिपाही के बयान पर नगर थाना में एफआईआर हुई है। इसमें कहा है कि वह ऑनलाइन शॉपिंग कर रही थी। इस दौरान उसने अपने ऑर्डर का ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल कर ऑर्डर कन्फर्म करने, प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी व अन्य कर के नाम पर उससे 1300 के सामान के बदले 28800 रुपए अपने विभिन्न खातों में मंगवा लिया। बाद में और पैसा मांगने लगा। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी की गई है। जिसके बाद उसने मामले में ऑन लाईन शिकायत दर्ज कराई। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी ह...