प्रयागराज, अगस्त 27 -- ग्रीन वैली कॉलोनी की महिला सिपाही ने अपने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी पति से खुद व बच्चों की जान का खतरा जताया है। आरोप है कि पति आएदिन उनके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। महिला सिपाही की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में पति और उसके भतीजे के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस में सिपाही आम्रपाली अग्रहरि की तहरीर के मुताबिक, वह वर्तमान में मिर्जापुर जिले में तैनात है। वर्ष 2009 में उसकी शादी सैन्यकर्मी दीपक कुमार अग्रहरि के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि दूसरी लड़कियों से संपर्क रखने के विरोध पर पति उससे मारपीट करता था, जिससे उसे गंभीर चोट आई और मिलिट्री अस्पताल में उसका इलाज हुआ। आम्रपाली का आरोप है कि 15 अगस्त को पति ने अपने भतीजे विष्णु के साथ मिलकर लोहे के ताले और रॉड से हमल...