शामली, मार्च 30 -- शामली। थाना आदर्श मंडी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने सोमवार को तालाब रोड स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला का पति भी सिपाही है और एक ही थाने में दोनों तैनात हैं। गंभीर हालत में महिला को पानीपत रेफर किया गया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक पति से कुछ विवाद होना बताया गया है। पति ने ही पत्नी को बचाया। गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी सिपाही और उसकी पत्नी हापुड़ निवासी महिला सिपाही दोनों आदर्श मंडी थाने में तैनात हैं। वह तालाब रोड स्थित एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। इनके दो बेटे हैं। बताया जा रहा है सोमवार सुबह करीब 8 बजे पति दोनों बेटों को स्कूल छोड़ने गया था। लौटने पर देखा कि पत्नी दरवाजे की कुंडी पर चुनरी के सहारे फंदे से लटकी हुई है। सिपाही ने उसे तुरंत उतारा और पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.