महिला सिपाही ने पति से झगड़े के बाद खाया जहर, मौत
इटावा औरैया, अगस्त 10 -- इटावा। पुलिस लाइन में रह रही महिला सिपाही ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। घटना से कुछ देर पहले पति से झगड़ा हुआ था। सहारनपुर की रहने वाली 30 साल की प्रियंका यहां जिले के सैफई थाने में तैनात थी। 2019 बैच की महिला सिपाही अपने पति रजत व डेढ़ साल की बच्ची के साथ पुलिस लाइन में रहती थी। पति घर पर ही रहता है और बच्ची की देखभाल करता है। सिपाही रविवार को संडे बाजार गई थी। आने में देरी को लेकर पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद पति बाहर चला गया। एक घंटे बाद वह लौटा तो प्रियंका अचेत पड़ी थी। उसने पड़ोसियों की मदद से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर सैफई अस्पताल भेज दिया। लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया पति से विवाद के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.