लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता।साइबर थाने में तैनात महिला सिपाही ने पति व सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने दबाव बनाकर पीड़िता से लोन लेकर करीब 11.50 लाख रुपये और बाइक वसूल ली। मौज मस्ती के लिए चेन भी बेच दी। इसके बाद भी डिमांड कम नहीं हुई। और रुपये न मिलने पर चरित्र पर उंगली उठाते हुए बेरहमी से पीटा और गला दबाया। पीड़िता ने चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।मूल रूप से मैनपुरी निवासी सिपाही प्रियंका लखनऊ साइबर क्राइम थाने में तैनात है। वर्तमान में वह कमता इलाके में किराए पर रह रही है। प्रियंका की शादी अक्टूबर 2020 फर्रुखाबाद के रहने वाले शिवम कुमार से हुई थी। शादी के चार माह के अंदर ही पति ने बाइक और 10 लाख रुपये की मांग की। मांग पर मायकेवालों ने करीब डेढ़ लाख की बाइक दी। 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.