बरेली, अक्टूबर 5 -- आंवला।महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक शारीरिक शोषण और शादी से इंकार करने के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मोहल्ला बजरिया के अब्बास की आंवला कोतवाली की महिला सिपाही से जान-पहचान थी। अब्बास झोलाछाप है। युवक ने सिपाही को शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने शादी को कहा तो सिपाही को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकी दी। शुक्रवार को पुलिस ने अब्बास सहित परिवार के सात लोगों को नामजद किया गया था। रविवार को पुलिस ने अभियुक्त अब्बास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया।दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...