कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर दक्षिण,संवाददाता। बर्रा दो में महिला सिपाही के पिता ने बुधवार शाम पत्नी से झगड़कर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी कमरे में पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बर्रा दो निवासी रेखा अपने पति 61 वर्षीय राजेंद्र कुमार अवस्थी के साथ रहती थीं। तीन बेटियां अंकिता, तन्नू और दिव्या हैं। सबसे छोटी दिव्या लखनऊ के मोहनलालगंज में सिपाही के पद पर तैनात है। परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र शराब के लती थे बुधवार शाम को रेखा से शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर रहे थे। रेखा ने मना किया तो राजेंद्र झगड़ा करने लगे, इसके बाद अपने कमरे में चले गए। रेखा भी दूसरे कमरे में चली गयीं। एक घंटे बाद वे, राजेंद्र के कमरे में पहुंची तो उनका शव पंखे के सहारे साड़ी का फंदे से लटकता हु...