महिला सिपाही की हत्या में आरोपी पति की जमानत खारिज
रामपुर, अगस्त 1 -- जिले के चर्चित महिला सिपाही लता हत्याकांड में मुख्य आरोपी मृतका के पति दान सिंह की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है। कोर्ट इससे पहले तीन अन्य आरोपियों की भी जमानत याचिका खारिज कर चुका है। मामला गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव से जुड़ा है, जहां नैनीताल से लौटते समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गई थी। कार में सवार श्रावस्ती में तैनात महिला सिपाही लता और उसके तीन वर्षीय बेटे लड्डू की जलकर मौत हो गई थी। उस समय घटना को सामान्य दुर्घटना माना गया, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों और पुलिस जांच ने पूरे मामले को हत्या की सुनियोजित साजिश साबित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया था कि महिला सिपाही लता की हत्या किसी हादसे का परिणाम नहीं थी, बल्कि पहले से रची गई योजना के तहत उसे मौत के घाट उतारा गया था। जांच के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.