समस्तीपुर, सितम्बर 18 -- बिहार के समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में सरकारी अस्पताल की पोल भी खुल गई। महिला सिपाही की मौत के बाद साथी पुलिसकर्मियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में जवान शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंचे और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए हंगामा किया। साथी जवानों ने बताया कि आईसीयू में ना डॉक्टर थे ना एसी चल रहा था। वहां पहले एक मृत व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। मृतका की पहचान वर्ष 2015 बैच की महिला सिपाही मालती कुमारी के रूप में की गई है। वह रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मलहीपुर गांव की रहने वाली थीं। वर्तमान में वह समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित रक्षित कार्यालय की निर्गत शाखा में पदस्थापित...