महिला सिपाही की ननद के गले से सोने की चेन चोरी
बक्सर, मई 17 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। वट सावित्री पूजा करने गई महिला सिपाही की ननद के गले से सोने की चेन चुरा ली गई। महिला सिपाही ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। औद्योगिक थाना में तैनात महिला सिपाही अलका कुमारी के मुताबिक बीते शनिवार की सुबह छह बजे वह अपनी ननद के साथ सिंडिकेट के पास वट सावित्री पूजा करने गई थी। तब उसने अपनी बीस ग्राम वजन की सोने की चेन अपनी ननद को पहना दिया था। पूजा करने के बाद जब दोनों महिलाओं की भीड़ से बाहर निकली तो देखा कि ननद के गले से सोने की चेन गायब है। काफी प्रयास के बावजूद चेन नहीं मिली। वहीं बताया गया कि कुछ और महिलाओं की चेन गायब है। (बक्सर से पंकज भारद्वाज)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.