हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 7 -- बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में बेखौफ अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। ताजा घटना शुक्रवार देर शाम की है। करीब पौने 8 बजे मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बीएमपी सिक्स दुर्गा मंदिर स्थित एटीएम के पास बदमाश एक महिला सिपाही के गले से चेन खींचकर ले गए। सिपाही ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पिस्टल सटा दी और फिर हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले। जानकारी के अनुसार, बीएमपी-6 में कार्यरत महिला सिपाही नेहा झा बीएमपी के पास से सब्जी खरीद कर स्कूटी से न्यू दुर्गा पूरी मोहल्ला स्थित अपने कमरे पर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके...