नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- भागलपुर/बांका, हि.टी.। बिहार के भागलपुर प्रमंडल में पांच पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। अलग-अलग जांच में दोषी पाए जाने पर बांका जिला बल के हवलदार और एक महिला सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बांका एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पहले मामले में बांका जिला बल के हवलदार संख्या-3 चितरंजन राउत को शराब सेवन के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया है। उन पर दो अगस्त 2025 को शराब पीने का आरोप लगा था। दूसरे मामले में बांका जिला बल की तत्कालीन महिला सिपाही पीटीसी-155 संगीता कुमारी को परीक्षा में कदाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया है। वर्तमान में उनकी पदस्थापना औरंगाबाद जिले में है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। भागलपुर में अवैध वसूली में संलिप्त शिवनारायणपुर थानेदार अमित कुमार...