रामपुर, मार्च 4 -- गंज थाना क्षेत्र में महिला सिपाही और उनके बेटे की मौत के बाद खड़े दुर्घटनागस्त वाहन से इंजन चोरी करते पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों चोर कार का इंजन चोरी कर रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। गंज थाना क्षेत्र में चाकू चौक के पास हादसा हुआ था। हादसे में मिलक निवासी महिला सिपाही लता और उनके मासूम बेटे की जान चली गई थी। महिला सिपाही श्रवास्ती में तैनात थी। वह अपने पति और बेटे के अलावा रिश्तेदार के साथ नैनीताल से वापस आ रही थी। सभी कार में सवार थे। चाकू चौक के पास उनकी कार में डंपर की टक्कर लगने के बाद आग लग गई थी। आग के कारण मासूम कार के अंदर ही फंस गया था और जिंदा जल गया था। जबकि,महिला सिपाही की उपचार के दौरान मौत हुई थी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.