महिला सिपाही और उसके बेटे की हत्या के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
रामपुर, अगस्त 8 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को चाकू चौराहे के पास कार में आग लगाकर और हमला कर महिला सिपाही और बेटे की हत्या करने वाले आरोपी दान सिंह और उसके साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गंज पुलिस ने गैंगस्टर में केस दर्ज कर यह कार्रवाई की है। मिलक के ग्राम बेहतरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थी और उसकी पोस्टिंग श्रावस्ती जिले में थी। वह नैनीताल से वापस आ रहे थे। 25 फरवरी की रात कार दान सिंह चला रहा था। उस वक्त दावा किया गया था कि काशीपुर गांव से निकलते ही एक डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद तुरंत कार में आग लग गई थी। देखते-देखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.