गोरखपुर, अप्रैल 9 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहा से महुआ तिराहा जाने वाली सड़क पर बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। मूलरूप से नेपाल की रहने वाली ऋचा गिरी शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर-3 में किराए के मकान में रहती हैं। वह फातिमा अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर पैदल अपने कमरे पर लौट रही थीं। श्रीराम चौराहा से महुआ तिराहा जाने वाली सड़क पर एक किराना दुकान से घरेलू सामान खरीदने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ीं, तभी पीछे से हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश आए और उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया।इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.