सीतापुर, मई 1 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर व रेउसा पुलिस ने एक महिला सहित चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लहरपुर पुलिस के मुताबिक चंदवाखोत घोसियाना गांव में फायरिंग के मामले में इसी गांव के निवासी मोनू, मोबीन व सलामत को गांव के पास ही सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सलामत के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, एक मिस कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इस पर लखनऊ व लहरपुर में तीन आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा रेउसा पुलिस ने क्षेत्र के सेवता निवासी ममता को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...