चंदौली, अगस्त 10 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाने की पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के समीप से बीते शनिवार की देर शाम एक महिला सहित चार अंतरराज्यीय तस्करों को 38 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और आरपीएफ एएसआई राकेश सिंह टीम के साथ लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर किसी ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर दबिश द...