मोतिहारी, अप्रैल 23 -- तुरकौलिया,निसं। तुरकौलिया में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टिकुलिया गांव के पास छापेमारी कर एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिजुलपुर जिरात के छोटेलाल महतो, बबलू कुमार, रमेश कुमार व राजेश महतो की पत्नी मुन्नी देवी शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कौवाहा पुल से टिकुलिया जाने वाली सड़क पर दो बाइक से चार लोग शराब की खेप लेकर जा रहे हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...